विंध्य महोत्सव में मां विंध्यवासिनी मंंदिर परिसर में कार्यक्रम पेश करती भजन गायिका रानी सिंह।-स
विंध्याचल। विंध्य धाम सेवा समिति की ओर से मां विंध्यवासिनी धाम में सोमवार को आयोजित विंध्य महोत्सव मेें कला-साधकों ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। शुभारंभ मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली ने मां विंध्यवासिनी देवी के पूजन से किया। भजन गायक भानु प्रताप ने गणेश वंदना से विंध्य महोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया। भजन गायक विकास इलाहाबादी ने जगराते की रात आई, भजन गायक प्रवीण सिंह ने निमिया के डार मइया झुलेली झुलनवा..की हो, झूली, झूली ना... वर्षा तिवारी ने बाड़ीं शेर पर सवार रुपवा मनवा मोहत बा..., भजन गायक विक्की तिवारी ने बम-बम बोल रहा है काशी..., कथक कलाकार रवि सिंह ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई। वाराणसी, इलाहाबाद, बिहार, जौनपुर, लखनऊ से आए सुर-साधकों ने मां के श्रीचरणों में हाजिरी लगाई। संचालन कमलेश पांडेय ने किया। संचालन प्रबंधक मां विंध्यवासिनी जागरण ग्रुप पंकज अग्रहरि ने किया।