फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बोलेरो पलटी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के मुस्किरा गांव के सामने लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार रात नौ बजे लालगंज की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें चालक समेत सात लोग घायल हो गए। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला निवासी 46 वर्षीय रामगोविंद अपने बहू रमिता को लालगंज से दवा कराकर वापस लौट रहे थे। साथ में रिश्तेदार और गांव के भी लोग गये थे। वापस लौटते समय मुस्किरा गांव के सामने बोलेरो पहुंचने पर तेज रफ्तार होने के कारण पलट गयी। जिसमें चालक कौशल (35), रामगोविंद (46), गीता (40), रामबकश (45), रम्पा (42), शशिकांत (26), सुरेश (30) वर्ष घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से रामगोविंद और चालक कौशल को मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें