फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शादी न होने पर टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे बाद उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में सम्मान न मिलने और शादी न होने पर एक युवक बृहस्पतिवार की दोपहर तीन बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा स्थित दुल्हन पैलेस में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दो घंटे बाद वह कटरा कोवताली पुलिस के समझाने और विवाह कराने के आश्वासन पर उतरा। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि हथिया फाटक निवासी जुनैद (26) दोपहर बाद टावर पर चढ़ गया। उसके न उतरने पर फायर ब्रिगेड और अन्य टीमें बुलाई गईं। बताया कि उसे घर में सम्मान नहीं मिल रहा था। उसकी शादी नहीं हो रही है। उसके घर में लोग दो शादी कर लिए है पर उसकी शादी नहीं करा रहे है। इस बात से वह आहत था। शादी के आश्वासन पर वह दो घंटे बाद नीचे उतरा। परिवार के लोगाें के साथ उसे बैठा कर बात कराई गई है। परिजनो ने जल्द उसकी शादी कराने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें