फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क सुरक्षा मानव शृंखला के लिए बने दो जोन व सात सेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के तहत मानव शृंखला बनाने एवं सड़क सुरक्षा शपथ का आयोजन 23 जनवरी को सुबह 11 बजे किया जायेगा। इसकी तैयारी के सिलसिले में अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। मानव शृंखला के लिए विसुंदरपुर से नटवा तक के क्षेत्र को दो जोन व सात सेक्टरों में विभाजित करते हुये जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि कतारबद्ध तरीके से आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर से सिविल लाइन पेट्रोल पंप तिराहा कचहरी, तहसील चौराहा, भरूहना पुलिस चौकी तक मानव शृंखला बनायी जायेगी। उन्होंने बताया कि मानव शृंखला में कक्षा आठ से बारह तक विद्यार्थियों के अलावा उच्च शिक्षा के छात्रों, सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों, स्वयं सेवी व सामाजिक संस्थाओं के साथ ही आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को पेट्रोल तिराहा से सिविल लाइन, भरूहना चौराहा तथा बथुआ तिराहा पर चिकित्सकों की टीम व एक-एक एंबुलेंस तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से समन्वय स्थापित करते हुये मानव शृंखला के लिए विद्यार्थियों, स्काउट गाइड आदि के प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर चंद्रभान सिंह, क्षेत्राधिकारी परमानंद कुशवाहा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विजय कुमार व संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें