फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के लालगंज- कलवारी मार्ग पर खजुरी अंडरब्रिज के नीचे सोमवार की रात दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं चुनार थाना क्षेत्र के कोठीलवा गांव के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के बसही गांव के कंजड़ बस्ती निवासी दिलदार उर्फ दिल्लू (45) सोमवार की रात घर लौट रहा था। गांव के सामने फोरलेन अंडरपास के पर सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने परिजनों को दी। परिजन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष राम नारायण राम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सक्तेशगढ चुनार थाना क्षेत्र के के सेमरी गांव निवासी शेष कुमार (30) बाइक से मिर्जापुर किसी काम से गया था। मंगलवार की शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में कोठीलवा गांव के पास पिकअप ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप चालक मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाना चाहा , तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, जिगना में हरगढ़ मार्ग पर नरोइया भरत मिलाप की ड्युटी में बैरियर के पास मंगलवार की शाम बाइक की धक्के से दो दरोगा व एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को चालान कर जेल भेज दिया। मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे जिगना थाने के दो उप निरीक्षक व सिपाही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार में आते हुए स्टॉप बैरियर में टक्कर मारते हुए पुलिसकर्मियों को धक्का मार दिया। इसमें दो उपनिरीक्षक व एक सिपाही घायल हो गए। जिनका निजी चिकित्सक के यहां दवा इलाज कराया गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया ने बताया कि बाइक सवार तीन को शांति भंग के आरोप में जेल भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें