उमेश मौर्या को तो बचा लिया लेकिन आकाश पाल का कुछ भी पता नहीं चला। सूचना पर कछवां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने तीन गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराई लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। पुलिस एसडीआरएफ टीम को बुलाकर डूबे युवक की खोजबीन में जुटी है।
आकाश पाल बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। देवनाथपुर गांव के पूर्व प्रधान अवधेश पाल के तीन बेटों में सबसे बड़ा है। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने कहा कि स्नान करते समय आकाश पाल डूब गया। उमेश को बचा लिया गया है। एसडीआरएफ की टीम डूबे युवक की तलाश में जुटी है।