हलिया। थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव के पास सड़क पर घूम रहे पशु से टकराकर बुधवार देर शाम बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हलिया थाना क्षेत्र के चक कोटार गांव निवासी लालजी विश्वकर्मा (24) व आशीष विश्वकर्मा (22) अपनी बाइक से हलिया बाजार किसी काम से आ रहे थे। हलिया ड्रमंडगंज मार्ग पर हथेड़ा गांव के पास पहुचे थे कि सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु से बाइक सवार की टक्कर हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।