फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मधुमक्खियों के हमले से दो महिला जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लालगंज। स्थानीय क्षेत्र के तुलसी गांव में मंगलवार को सरसों की फसल काटने जा रही दो महिलाओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गई। तुलसी गांव निवासी छांगुर मौर्य ने बताया कि शांति देवी (65) और रानी (35) खेत में सरसों काटने गई थी। रास्ते में एक पीपल के पेड़ पर लगे छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां उड़कर उन पर टूट पड़ीं। जिससे दोनों जख्मी हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने कंबल व धुएं की मदद से मधुमक्खियों को भगाया। दोनों महिलाओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लहंगपुर ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें