फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्पीड ब्रेकर के पास दो ट्रक टकराए, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के शर्मा मोड़ तिराहा के पास शनिवार को स्पीड ब्रेकर के पास कोई संकेतक बोर्ड नहीं होने के कारण चल रहे ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में केबिन में फंसकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से सीएचसी अहरौरा भेजवाया। जहां डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेेत्र के हेवती निवासी चालक राजेश कुमार (35) ट्रक पर सीमेंट लादकर वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में अदलहाट थाना क्षेत्र के शर्मो मोड़ तिराहे पर बने स्पीड ब्रेकर के पास आगे चल रहे ट्रक ने स्पीड ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से सीमेंट लादकर आ रहा ट्रक उसमें जा टकराया। इससे ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र भूषण मौर्य ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से सीएचसी अहरौरा भेजवाया। जहां डॉक्टर ने घायल को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। अदलहाट पुलिस ने हादसे में घायल चालक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें