फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोर गिरफ्तार, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के बरजीमुकुंदपुर गांव से रविवार को पुलिस ने दो लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी का सामान बरामद होने पर पुलिस ने उनका संबंधित धाराओं में चालान किया। पकड़े गए आरोपी नाबालिग है। इसके चलते उनका चालान किशोर न्यायालय भेजा गया। पड़री थाना क्षेत्र के कैथोली बावडीह गांव निवासी संजीव कुमार सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे उपकरण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने पकड़े गए नाबालिगों को आरोपित किया था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दोनों को उनके घर से दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से चोरी गए समान को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय भेजा। जहां से दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें