फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ में दो इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के दरवान महदेउवा जंगल में मंगलवार की रात पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से दो पशु तस्कर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पुलिस सीएचसी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजगढ़ में पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार की रात राजगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर क्षेत्र से होकर जाने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप फोर्स के साथ इंद्रा नगर के पास वाहनों की जांच करने लगे। इस दौरान बाइक सवार दो लोग आए। पुलिस देख बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। दरवान के महदेउवा जंगल के पास पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पशु तस्करों की फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। इनमें इनामी पशु तस्कर संदीप (21) निवासी मड़ेरिया, सोनभद्र और करन शर्मा (20) निवासी छपरी थाना मधुपुर, सोनभद्र शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के पास से एक-एक तमंचा, दो खोखा, दो कारतूस, एक बाइक बरामद किया। घायल पशु तस्करों को उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। जहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेज दिया गया। सूचना पर सीओ नक्सल अनिल पांडेय ने पहुंचकर तस्करों से पूछताछ की। सीओ नक्सल ने बताया कि मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को पकड़ा गया है। उनके पास से बाइक और तमंचा बरामद किए गए हैं। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें