फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टैंकर के टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। अंतिम संस्कार के लिए महिला का शव लेकर जा रहे ट्रैक्टर में टैंकर ने मड़िहान थाना क्षेत्र के कुन्दरूप गांव के पास सोमवार की रात टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर पर सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के पास जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे मड़िहान और राजगढ़ पुलिस ने समझाकर जाम समाप्त कराया। महिला के अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने लोगों को पिकअप से भेजवाया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरी गांव निवासी सरोज सिंह की माता बुधिया देवी (60) की बीमारी से मौत हो गई। परिजनों समेत 35 से 40 लोग ट्रैक्टर से शव लेकर मिर्जापुर के चौबे घाट अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। ट्रैक्टर मड़िहान थाना क्षेत्र के कुन्दरूप गांव के पास पहुंचा था कि सोनभद्र की ओर से आ रहे टैंकर ने पीछे से उसमें टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर की ट्राली पर बैठे सुभाष (48) व सीताराम (52) निवासी रैकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अवधेश (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे मड़िहान थानाध्यक्ष शैलेश राय ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल अवधेश को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुन्दरूप गांव के पास सड़क जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर राजगढ़ थाना प्रभारी भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। हादसे के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
उधर, अंतिम संस्कार के लिए पुलिस ने शव को पिकअप से भेजवाया। हादसे में मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक सुभाष से एक पुत्री व दो पुत्र हैं। सीताराम से एक पुत्र है। थानाध्यक्ष मड़िहान शैलेश राय ने बताया कि शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे ट्रैक्टर में टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। एक गंभीर रूप से घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें