पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर बाजार में बुधवार को शाम करीब सात बजे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक सवार पीछे से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
बनकी गांव निवासी डॉक्टर (40) अपने साथी शिव कुमार (38) को साथ लेकर बाइक से दीपनगर गए थे। वहां से घर लौटते समय दीपनगर बाजार में ही खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक टकरा गई। इस हादसे में डॉक्टर और शिव कुमार दोनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए दोनों घायलों को पटेहरा पीएचसी ले गए।