फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क हादसे दो लाेगों की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इमिलियाचट्टी। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास रविवार की देर शाम को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों घायलोें को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया। जहां डाक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सूचना परिजनों को दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के पथरा दसौधी गांव निवासी योगेंद्र कुमार (24) पुत्र परमेश्वर कैश फार इंडिया कंपनी में काम करता है। वह किसी काम से चुनार के बरगवां की ओर गया था। देर शाम को वह डगमगपुर के रास्ते अपने घर लौट रहा था। चुनार के बरगवां निवासी रामकुमार (30) पुत्र अमरनाथ अपने साले जयप्रकाश (26) पुत्र विजय निवासी मधुपुर जनपद सोनभद्र के साथ चुनार घूमने गया था। बाजार से दोनों घर लौट रहे थे। चुनार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास पहुंचे थे कि दोनों बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और घायल जीजा-साला के परिजनों को सूचना दिया। योगेंद्र की मौके पर ही मौत हाे गई थी। सूचना पर पुलिस और घायल जीजा-साला के परिजन भी पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने योगेंद्र और रामकुमार को मृृत घोषित कर दिया। घायल जय प्रकाश को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। योगेंद्र की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चुनार कोतवाल संजीव सिंह ने बताया कि बाइक भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। एक घायल है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें