कायाकल्प होने के बाद दो और प्राथमिक विद्यालयों का लोकार्पण बुधवार को किया गया। बुधवार को सुबह टाउन हाल प्राथमिक विद्यालय और विसुंदरपुर स्थित बहुमंजिले विद्यालय का नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने लोकार्पण किया।
टाउनहाल प्राथमिक विद्यालय में तीन कमरे और बरामदा का नवनिर्माण कराया गया है। सभी कमरों में टाइल्स और संगमरमर लगाए गए हैं। विद्यालय में एक शौचालय भी बनवाया गया है। वहीं बहुमंजिले विद्यालय भवन में पहले से बने कमरों में टाइल्स और मार्बल बिछा कर रंगाई-पोताई भी कराई गई है। इसके साथ ही कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय की चहारदीवारी, इंटरलॉकिंग और ग्रिल लगवाने का कार्य भी कराया गया है। अधिकारियों को जल्द से जल्द इन प्राथमिक विद्यालयों की तस्वीर बदलने का निर्देश दिया गया था। इस मौके पर सभासद विजय यादव, महेश गुप्ता, महेश वर्मा, मनमोहन गर्ग, पूर्व सभासद सुरेश सोनकर, राम सिंह, रविकर सिंह पटेल, नगर अभियंता विपिन मिश्रा, नगर खंड शिक्षा अधिकारी आशुतोष तिवारी, अवर अभियंता सुनील मौर्या, मनोज सोनकर आदि मौजूद रहे।