फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौसा गांव में गैर इरादतन हत्या के दो और आरोपियों को पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। 15 मई को शाहपुर चौसा गांव निवासी सुलेमान ने थाने में तहरीर दी थी कि विपक्षी न उसके पत्नी और पुत्र की गाली गलौज करने के बाद मारपीट की थी। इसमें घायल उसके पुत्र समसुद्दीन की ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी थी। रविवार को एसआई अकरम खान ने मुखबिर की सूचना पर मुंहकुचवा बाजार मुख्य मार्ग जयापुर मोड़ के पास से आरोपी राजेश कुमार पुत्र पन्नालाल निवासी चिन्दलिख दूबे कोतवाली देहात और नान्हक चंद्र पुत्र पन्नालाल निवासी चिंदलिख दूबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें