फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 21 दिन बाद भी लापता दो छात्राओं का नहीं चल सका पता

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के अलग-अलग तीन गांवों की इंटर मीडिएट की छात्राएं एक ही दिन अपने-अपने घरों से निकल कर कहीं चली गई। दूसरे दिन एक छात्रा तो वापस आ गई पर दो छात्राओं न वापस आने पर परिजनों ने खोजबीन की। दो दिन बाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुमशुदगी के 21 दिन बाद भी छात्राओं का पता लगाने में पुलिस नाकाम रही। थाने के अलग-अलग तीन गांवों की इंटरमीडिएट की छात्राएं जो क्षेत्र के एक ही इंटर कालेज में साथ पढ़ती थीं। परिजनों का आरोप है कि 15 मार्च की शाम तीन बजे बाजार जाने को घर से कह कर निकली देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन पूछताछ व खोजबीन करने लगे। रिश्तेदारों व खोजबीन के बाद पता न चलने पर थाने आकर तहरीर दी। पुलिस ने 17 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। लेकिन 22 दिन बीतने के बाद भी एक किशोरी और एक युवती का पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि दोनों छात्राओं का गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस के माध्यम से उनकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें