फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य आभूषण के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज पुलिस ने आभूषण के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पकड़े गए लोगों के पास से साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी एएसपी सिटी नितेश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ड्रमंडगंज थाने में 14 अक्तूबर 2023 को अनीता तिवारी ने दो अज्ञात के खिलाफ धोखे से घर में घुसकर आलमारी में रखे आभूषण, नकद रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बीते 12 फरवरी को परमेश प्रजापति ने भी घर में घुसकर आभूषण तथा नकदी चोरी की तहरीर दी। दो अप्रैल को संजू पाल ने भी तहरीर देकर दो अज्ञात पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर टीम चोरों को पकड़ने में जुटी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर ड्रमंडगंज पुलिस ने शुक्रवार की शाम देवहट बरमबाबा मंदिर के पास से राजकुमार सोनकर निवासी स्टेशन रोड पुरानी दशमी वार्ड नंबर 17 रोडवेज के पीछे थाना कोतवाली कटरा, वीरेंद्र कुमार तिवारी निवासी ग्राम झिगुरा थाना पड़री को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के करीब साढ़े चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद की।
ड्रमंडगंज पुलिस ने आरोपियों काे जेल भेज दिया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रेकी करके जिन घरों में महिलाएं दिन में अकेली रहती हैं, उन्हें टारगेट करते हैं। उनको लालच देकर धोखे से घर में रखे गहने और नकदी चुरा लेते हैं। चोरी के गहनों को बेचकर प्राप्त धन आपस में बाट लेते हैं। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र पर तीन और रामकुमार पर दो मुकदमें दर्ज हैं। बरामद गहनों में एक हार, दो चेन, तीन अंगूठी, एक मराठी माला, दो कमर पेटी, एक करधनी, एक जोड़ी तोड़ा, दो जोड़ी बिछिया, दो जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पायल, एक चाभी का गुच्छा तथा 12000 रुपये के अलावा बाइक और तीन मोबाइल फोन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें