फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ टू लेन का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने बुधवार को लालगंज- गैपुरा सड़क टू लेन निर्माण का बहुप्रतीक्षित कार्य का शुभारंभ लालगंज में भूमि पूजन के साथ किया। भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित बाजारवासियों को विधायक ने बताया कि बेहतर आवागमन और उच्च क्वालिटी की सड़क से बहुउद्देशीय विकास होगा। विधायक ने कहा कि बेहतर आवागमन से समाज को व्यापक लाभ मिलेगा क्योंकि अच्छी सड़कें विकास का द्वार खोलती हैं। ऐसे ही मार्गों के सहारे रोजगार को बढ़ावा मिलता है। कहा कि यह सड़क लालगंज तहसील वासियों को प्रयागराज और भदोही आने जाने के लिए सुविधाजनक हो जाएगी क्योंकि यह सड़क से डाला ,ओबरा, सोनभद्र के लोगों का दीपनगर लालगंज गैपुरा होते हुए भदोही लखनऊ आने जाने के लिए बेहतर उपयोगी साबित होगी। उन्होंने बताया कि टू लेन सड़क का निर्माण का कार्य शुभ आरंभ होने के बाद सड़क बनने पर सीधे मध्य प्रदेश से आने वाले मरीजों को लखनऊ ले जाने वालों को भी फायदा पहुंचेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से सड़क जहां लाभकारी होगी। वहीं छानबे विधानसभा के लोगों के लिए सुविधाजनक और कारोबारी होगी। अवर अभियंता बीके सिंह ने बताया कि यह सड़क 13 किलोमीटर टूलेन बनेगी जो लालगंज गैपूरा को जोड़ देगी। शुभारंभ के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामशिरोमणि मौर्य, छानबे विधानसभा पूर्व विधानसभा प्रभारी जय प्रकाश उपाध्याय, लालमणि पांडे ,जय सिंह, संजय मौर्य, हरिओम मौर्य, ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता, देवेंद्र त्रिपाठी, सतेंद्र त्रिपाठी, शशी पटेल, कुलदीप पटेल, राजेश पांडे, राजकुमार दरकार, कन्हैया दरकार, हीरा दरकार, शमीम अहमद आदि भारी संख्या में बाजार वासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें