मिर्जापुर। महाकुंभ के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए दो ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। रेलवे पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि इटारसी प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस का ठहराव विंध्याचल, मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर होगा। इसके अलावा कानपुर सेंट्रल -सूबेदारगंज एक्सप्रेस का ठहराव विंध्याचल, मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर होगा। 21 से 28 दिसंबर तक प्रतिदिन ट्रेनों का संचालन होगा।