फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अलग-अलग हादसों में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना/राजगढ़। विंध्याचल थाने के भटेवरा गांव के पास बुधवार को देर शाम बस की टक्कर से दो बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। राजगढ़ थानेके बसंतपुर-बघौड़ा के बीच बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाने के सौनहा गांव निवासी रामबाबू सरोज (45) अपनी पत्नी सविता को बाइक से मायके बिरोही पहुंचाने गए थे। पत्नी को मायके पहुंचा कर शाम को वे घर लौट रहे थे। प्रयागराज मांडा निवासी अनीस (25) भी अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर भटेवरा गांव के पास बुधवार को देर शाम दोनों बाइकों पर सवार मिर्जापुर से प्रयागराज की ओर जा रही परिवहन निगम की बस को ओवरटेक कर रहे थे। इस बीच बस की टक्कर से दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। इस बीच अनीस की रास्ते में मौत हो गई। थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। दो लोगों के घायल होने की सूचना है। उधर, राजगढ़ क्षेत्र के बघौड़ा निवासी गोविंद की बेटी की शादी राजगढ़ गर्दा बाबा शिव मंदिर परिसर में बुधवार को हो रही थी। जिसमें लालपुर निवासी सूरज कोल (25) शामिल होने आए थे। शाम को शादी होने के बाद सूरज बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बसंतपुर-बघौड़ा के बीच बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें