फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली के लखमापुर मुख्य मार्ग के पास शुक्रवार को देर शाम बाइक के टक्कर से वृद्धा घायल हो गई। परिजन वृद्धा को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। दूसरी घटना विंध्याचल थाना क्षेत्र के महोखर गांव के पास हुई। शुक्रवार को देर रात आपस में दो बाइक टकराने में दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक की इलाज के दौरान शनिवार को सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी माधुरी देवी (65) पत्नी स्व. लालचंद शुक्रवार को देर शाम सब्जी लेने बाजार गई थीं। वे सब्जी लेकर घर लौट रही थीं। रास्ते में लखमापुर बाजार में शायर माता मंदिर के पास बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस हादसे में माधुरी गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। परिजन उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने बाइक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के खम्हरिया दमुआन गांव निवासी अरविंद कुमार (28) पुत्र स्व. राजेश बिंद बाइक से परौतीपुर बघेड़ा खुर्द गांव स्थित अपने बुआ के घर गए थे। वहां से वे देर रात घर लौट रहे थे। रास्ते में मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर महोखर गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टकरा गई। इस हादसे में अरविंद कुमार और दूसरी बाइक पर सवार जवाहर लाल (32) पुत्र सत्य नारायण निवासी नरोईयां रतनपुर थाना जिगना घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना गैपुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गैपुरा पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई भेज दिया। जहां अरविंद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को अरविंद की मौत हो गई। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अरविंद दो भाइयों में छोटे थे। खेती कर परिवार के सदस्यों का पालन-पोषण करते थे। हादसे में घायल जवाहर लाल को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन इलाज के लिए अन्यत्र लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें