फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व कार की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव के पास रविवार को भोर में कार व ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

झारखंड प्रदेश के गढ़वा जिला के करवा खुर्द गांव निवासी कृष्ण कांत उपाध्याय (50) व बिलरिया गांव निवासी ऋषि पांडेय (40) अहमदाबाद से कार से अपने घर झारखंड जा रहे थे। रास्ते में धनसिरिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे, इस बीच सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ऋषि पांडेय वाहन में फंस गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कार का गेट तोड़कर किसी तरह चालक को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें