फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक भिड़ंत में दो घायल, उपचार के बाद रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाइवे पर रविवार की सुबह तेतरिया गांव के पेट्रोल पंप के पास बाइकों की भिड़त हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हसौली गांव निवासी 23 वर्षीय मोनू मिश्रा पुत्र रामाश्रे मिश्रा सुबह आठ बजे बाइक से जिवनाथपुर काम करने के लिए जा रहा था। तेतरिया गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार 27 वर्षीय विमल पांडेय निवासी रामनगर जनपद वाराणसी से भिड़त हो गयी। बाइकों की टक्कर में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें