फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुछ देर के अंतराल पर पहुंचे हार्ट अटैक के दो मरीज, एक की जान बची

विज्ञापन
हार्ट अटैक मरीज का उपचार करते चिकित्सकों की टीम - फोटो : एचबीटीयू
विज्ञापन
लालगंज। सीएचसी लालगंज में सोमवार को अचानक हड़कंप मच गया। जब कुछ ही देर के अंतराल में हार्ट अटैक के दो मरीज पहुंच गए। चिकित्सकों की तत्परता से एक मरीज को तो बचा लिया। जबकि दूसरी मरीज को बचाया नहीं जा सका। चुनार निवासी 65 वर्षीय दिलशेख अली बैटरी व्यावसाय से जुड़े हैं। सोमवार को बलिया खुर्द स्थित एक दुकान पर पहुंचे थे। गाड़ी खड़ी कर जैसे ही वह गेट खोलने लगे अचानक अचेत होकर गिर पड़े। लोगों ने तत्काल उन्हें चालक के साथ सीएचसी लालगंज पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनिंदर सिंह, डॉ. मनोज कुमार, चीफ फार्मासिस्ट एसएन सरोज व वार्ड बॉय अशोक पांडेय ने उपचार शुरू किया। उपलब्ध जीवनरक्षक दवाएं देने से हालत में सुधार हुआ और जान बचा ली गई। वाराणसी निवासी लगभग 60 वर्षीय महिला जो मध्य प्रदेश के हनुमाना से लौट रही थी। रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने वाहन तक पहुंचकर जांच की। लेकिन जान नहीं बची। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें