फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच दिन पहले स्कूल गईं दो छात्राएं लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों की दो किशोरी छात्राएं पांच दिन पहले घर से स्कूल गईं। घर वापस लौटते समय रास्ते से ही लापता हो गईं। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर खोजबीन की मांग की है।
विज्ञापन


लापता छात्रा के पिता ने बताया कि प्रतिदिन कि तरह पुत्री बस से मड़िहान थाना क्षेत्र के एक स्कूल में गई। पड़ोसी गांव की दूसरी छात्रा भी एडमिशन लेने के लिए साइकिल से उसी स्कूल में गई थी। दोनों छात्राएं स्कूल से घर नहीं लौटीं। दो किशोरी छात्राओं के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद पिता ने संतनगर थाने में तहरीर देकर लापता किशोरियों की खोज करने की गुहार लगाई। तहरीर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई। जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें