फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मारपीट और एनडीपीएस में दो पर लगाया अर्थदंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अहरौरा थाने में एनडीपीएस और जिगना में दर्ज मारपीट के मामले की सुनवाई करते हुए जज ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन

अहरौरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने गवाहों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई। न्यायालय ने अजय कुमार पटेल निवासी अतरौली कला को दोषी ठहराते हुए छह हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड नहीं देने पर एक माह की अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। जिगना थाने में मारपीट से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने गवाहों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई। न्यायालय एफटीसी ने राम प्रताप निवासी रामपुर सकरी को एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड नहीं देने पर तीन दिन अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें