फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से महिला किशोरी समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर/लालगंज। लालगंज क्षेत्र के खुर्दा राजा गांव में सर्पदंश से किशोरी और जमालपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासिनी एक महिला की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। जमालपुर क्षेत्र निवासी रामप्यारी देवी (35) पत्नी सीता राम विश्वकर्मा सिकंदरपुर माइनर की पुलिया के पास दुकान खोला है। शुक्रवार की आधी रात के बाद नींद खुलने पर आलमारी पर रखे लोटे मे रखे पानी को लेने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाया। तो जहरीले जंतु ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में सीएचसी ले आए। जहां चिकित्सकों ने बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज क्षेत्र के खुर्दा राजा निवासी कक्षा दस की छात्रा कंचन (15) पुत्री राकेश कुमार की सर्प दंश से शुक्रवार को शाम मौत हो गई। पुत्री की सर्प दंश से हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कंचन शाम को शौच के लिए गई हुई थी। जहां सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी मिलते ही परिजन आनन फानन में मंडलीय अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन उसने रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। कंचन कक्षा दस की छात्रा थी।मौत के बाद परिजनों को रो रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें