फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पर्यावरण और जैव विविधता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुसफ्फरगंज स्थित केबी कॉलेज के सामुदायिक भवन में 30 से 31 मार्च को पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज और केबी पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले सेमिनार का उद्घाटन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी करेंगे। सेमिनार में महाकौशल विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रोफेसर आरपी मिश्र, जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्विविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रोफेसर शिशिर कुमार पांडेय कुलपति और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एआर सिद्दीक शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. हरीश तिवारी ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में चार सत्र होंगे। जिसमें प्रोफेसर एनके दुबे वनस्पति विभाग काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रोफेसर वीना सिंह प्राचार्य जीडी बिनानी कॉलेज, प्रोफेसर पीएन डोंगरे प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय चुनार और डॉ. रश्मि सिंह अध्यक्ष वनस्पति विभाग काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय ज्ञानपुर बतौर रिसोर्स पर्सन शामिल होंगी। सेमिनार में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शोधार्थी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें