फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अलग-अलग तालाबों में डूबने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान/पटेहरा। मड़िहान और संतनगर थाना क्षेत्र में तालाब में डूबकर दो बालकों की मौत हो गई। मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में सात वर्षीय बालक रविवार को पड़ोसियों के साथ तालाब की तरफ गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। खोजबीन क दौरान तालाब में उतराया शव मिला।
विज्ञापन

संतनगर थाना क्षेत्र के लेदुकी गांव में सोमवार सुबह घर से शौच के लिए निकले बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मड़िहान थान क्षेत्र के देवरी कला गांव के देवरा मजरा निवासी राधेश्याम का पुत्र किशन (7) पड़ोसी बच्चों के साथ सिवान में तालाब तक गया था। बाकी बच्चे मछली मारने में जुटे रहे। इसी बीच किशन तालाब के दूसरे किनारे चला गया। शाम होने पर पड़ोसी बच्चे घर आ गए, लेकिन किशन नहीं लौटा। देर रात तक किशन घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता होने लगी। पड़ोसी बच्चों से पूछताछ कर लोग खोजबीन के लिए तालाब पर गए। टार्च की रोशनी में देखा गया तो किशन का शव तालाब के पानी में उतराया पड़ा था। किशन को पानी से निकाल कर परिजन सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां डॉक्टर ने किशन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पिता राधेश्याम ने बताया कि पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल व परिजनों द्वारा घटना की सूचना नहीं दी गई। उधर, लेदुकी निवासी शिवम (7) पुत्र लवकुश सोमवार की सुबह नौ बजे छर्रियहवा तालाब की तरफ दो-तीन बच्चों के साथ शौच के लिए गया था। हाथ धोते समय पैर फिसलने से शिवम तालाब में गहरे पानी में चला गया। साथ गए बच्चों ने रोते बिलखते घर आकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन गहरे पानी से शिवम को निकालकर पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शिवम इकलौता पुत्र था। उससे छोटी एक बहन है। उसकी मौत से माता सुशीला व पिता लवकुश रो-रोकर बेहाल हैं। दादा राजकुमार ने बताया कि उनके पौत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें