जिगना बाजार के पास हुई दुर्घटना, एक बाइक चालक था नाबालिग
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर मंगलवार सुबह जिगना बाजार में दो बाइक की टक्कर में महिला और छह महीने की बच्ची सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। विंध्याचल के भटेवरा गांव निवासी छबिनाथ तिवारी (35) पत्नी सविता (30) के साथ छह महीने की बेटी गौरी को लेकर इलाज कराने बाइक से जिगना बाजार जा रहे थे। क्षेत्र के छोटी सिहावल गांव निवासी शौर्य सुमंग दुबे (16) घर जा रहा जा रहा था। जिगना बाजार में दोनों बाइक में टक्कर हो गई। इसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। शौर्य को परिजन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सक ने ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। छबिनाथ तिवारी, सविता व छह माह की गौरी को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई भेजा गया। जहां से मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। डॉ. शिवम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल पति-पत्नी का प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है। शौर्य सुमंग दुबे के पिता राजन दुबे ने बताया कि इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है।