ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्जनीपुर तिराहे के पास बुधवार को दोपहर में कोरांव रोड से आ रहे एक ट्रक से टक्कर लगने के कारण बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी लालगंज भेजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट निवासी 19 वर्षीय संजय व 18 वर्षीय रामप्रसाद उर्फ गोलू बुधवार को पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक से दुर्जनीपुर स्थित पंप पर गए थे। वहां से लौटते समय दुर्जनीपुर तिराहे पर कोरांव की ओर से आ रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दोनों युवक डिवाइडर से टकरा गए। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है।