राजगढ़। थाना क्षेत्र के नदिहार सब्जी मंडी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार को सुबह करीब पांच बजे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सड़क पर बेहोश पड़े बाइक सवारों को देख राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए उपचार के बाद होश में आए उड़ीसा निवासी श्याम (24) ने बताया कि वे और राजा (25) एक ही बाइक से सोनभद्र के रास्ते से होते हुए मिर्जापुर जा रहे थे। रास्ते में नदिहार गांव सब्जी मंडी के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर दुर्घटना की सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।