फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आग से दो बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिलई चौहान तथा बबुरा के मध्य छनवर में रविवार को सुबह आग लगने से करीब दो बीघा गेहूं की फसल और 50 बीघा पराली जल गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानाें ने ग्रामीणाें के सहयोग से दोपहर बाद किसी तरह से आग पर काबू किया। रविवार को सुबह किसी ने अपने खेत में गेहूं की पराली जलाई। हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के गेहूं के खेत तक पहुंच गई। इससे गेहूं की फसल जलने लगी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही वे आग बुझाने में जुट गए। फायरब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से दोपहर बाद आग पर काबू किया। इस बीच बबुरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें