फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चोरी के गहनों के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
कटरा कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस ने चोरी के गहनों के साथ दो आरोपी फिरोज और गौतम को गिरफ्तार किया। कटरा कोतवाली नीरज पाठक ने बताया कि 13 जुलाई को बड़ी माता की गली बसही बाजार निवासी राज कुमार सेठ ने तहरीर देकर बताया कि सर्राफा व बर्तन की दुकान में चोरी हुई थी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। उप निरीक्षक संजय सिंह व उप निरीक्षक महेंद्र पटेल ने आरोपी फिरोज अहमद निवासी हरगढ़ पुरानी बाजार थाना जिगना व दिनेश गौतम निवासी बेदौली थाना मांडा प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 35 जोड़ी पायल, 76 बिछिया, 38 अंगूठी, एक जोड़ा हाथ फुल, 17 चेन, 16 कड़ा, 1500 रुपये नकद जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें