फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिस्टल और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल पुलिस ने गौरीशंकर मंदिर के पास की कार्रवाई, बाइक व मोबाइल भी बरामद
विज्ञापन

फोटो-32
मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने सोमवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस जब्त किया है। थानाध्यक्ष विंध्याचल अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बाइक से ग्राम अकोढ़ी स्थित गौरीशंकर मंदिर के पास मौजूद हैं। घेराबंदी कर राघवेंद्र यादव निवासी बभनी, थाना विंध्याचल और राजेश यादव निवासी रमईपट्टी, कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया। तलाशी में राघवेंद्र के पास से अवैध पिस्टल व एक कारतूस तथा राजेश के पास से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक, दो फोन और 700 रुपये नकद भी बरामद किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार राघवेंद्र के खिलाफ पहले से विंध्याचल थाने में मारपीट की एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें