फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चोरी की 24 बैटरी के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। कस्बा स्थित वन विभाग कार्यालय के स्टोर रूम से दो दिन पहले ताला तोड़कर बैटरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को बृहस्पतिवार को गोपलपुर मोड़ से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की 24 बैटरी बरामद की गई।
विज्ञापन

बीते दो सितंबर की रात वन विभाग का कार्यालय बंद करने के बाद प्रभारी लिपिक परिसर स्थित कमरे पर चले गए। मंगलवार की सुबह कार्यालय पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा था। समान बिखरे पड़े थे। स्टोर रूम से सोलर सिस्टम की 24 बैटरी चोरी हो गई थी। प्रभारी लिपिक हरेराम शुक्ला ने मड़िहान थाने में चोरी की तहरीर दी। इस बीच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गोपलपुर मोड़ के पास पिकअप पर लदी बैटरी बरामद कर लाडले निवासी सदनगंज मड़ियाहूं जौनपुर व मनीष निवासी गोपलपुर मड़िहान को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पिकअप पर लदी चोरी की बैटरी बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें