फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निलंबित खनन निरीक्षक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। फर्जी खनन अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले गैंग के दो सदस्यों को ड्रमंडगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात को हनुमना बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक आरोपी एटा जिले में खनन निरीक्षक था, जो निलंबित चल रहा है। उनके पास से कूटरचित परिचय पत्र, दो आधार कार्ड और 2440 रुपये बरामद हुए हैं। इसका खुलासा एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान किया। एएसपी नक्सल ओपी सिंह ने बताया कि ड्रमंडगंज पुलिस को सूचना मिली कि हनुमना बॉर्डर पर कुछ लोग अवैध तरीके से वसूली कर रहे हैं। इसके बाद सीओ लालगंज मंजरी राव और थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के साथ पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने वसूली कर रहे सुधांशु रंजन द्विवेदी, निवासी भाटी, थाना हनुमना, जनपद रीवा, मध्य प्रदेश और आशीष जायसवाल उर्फ रामखेलावन, निवासी हनुमना बड़कुड़ा, थाना हनुमना, जनपद रीवा, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से अलग-अलग पते के फर्जी दो आधार कार्ड मिले। साथ में एक व कूटरचित परिचय पत्र मिला, जिस पर खनन अधिकारी जिला एटा लिखा था। एएसपी नक्सल ने बताया कि सुधांशु रंजन द्विवेदी एटा में खान निरीक्षक के पद पर तैनात था, जिसे अवैध वसूली करने के आरोप में सितंबर 2021 में निलंबित कर दिया गया था। उसे लखनऊ मुख्यालय की ओर से प्रयागराज जिले के खनन कार्यालय से संबद्ध किया गया था। एएसपी नक्सल ने बताया कि सुधांशु रंजन द्विवेदी अपने सहयोगी आशीष जायसवाल के साथ जिला खनन अधिकारी बनकर वाहनों को रोककर चालान करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था। सुधांशु रंजन द्विवेदी इससे पहले 2018 में जौनपुर में फर्जी जिला खनन अधिकारी बनकर वसूली के मामले में जेल गया था। आशीष जायसवाल पर लूट और नकबजनी समेत अन्य मामलों में चार मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें