पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के तोलंगी गांव में बीते 24 सितंबर को विषाक्त के सेवन से विवाहिता की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के तोलंगी निवासी अनुराधा की मौत 24 सितंबर को इलाज के दौरान प्रयागराज में हो गई थी। मृतका की मां मालती देवी निवासी खनवर मझारी की तहरीर पर सास चमेला देवी, पति रामधनी, जेठ रामलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष समर बहादुर सरोज ने बताया कि सास चमेला देवी व पति रामधनी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।