फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो वायरल करने पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के बबुरा खुर्द गांव निवासी युवक ने बहन की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के रहने वाले एक ने गुरुवार को हलिया थाने में तहरीर देकर बताया कि रतेह चौराहा निवासी मझीला व मंगला उसकी बहन की फोटो को एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो देखकर दोनों युवकों से बात करने के लिए गया तो दोनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें