फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चालक से मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में ट्रक चालक से मारपीट करने के आरोपी दो लोगों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मऊ जिले के निधियांव निवासी चालक शेषनाथ यादव ने शनिवार को पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि ट्रक लेकर घाटी से नीचे उतरते समय बड़े मोड़ के पास कार सवार दो युवकों ने ओवरटेक कर उनको ट्रक से नीचे उतारकर मारपीट की। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ड्रमंडगंज निवासी आरोपी मुकेश व संजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें