फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक रखने वाले कई दुकानदारों पर 21 हजार रुपये जुर्माना लगाकर वसूल किया गया। जांच के दौरान करीब ढाई क्विंटल पॉलिथीन भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक को एक जुलाई से पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसको लेकर नगर के कई स्थानों पर जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया था। इसके बावजूद कई दुकानदार अब भी सिंगल यूज प्लास्टिक का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जांच में यदि किसी दुकानदार के पास से कम से कम सौ ग्राम भी प्लास्टिक पाया जाता है तो उनके खिलाफ एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। जांच अभियान में जिला स्वच्छता प्रभारी संजय सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज सेठ, जिला संयोजक हिमांशु केशरवानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें