मिर्जापुर। जिगना पुलिस ने मंगलवार को टावरों से बैट्री और अन्य सामानों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बैट्री और कॉपर प्लेट बरामद किया। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा निवासी अमर सिंह ने 12 दिसंबर को थाने में तहरीर देकर टावर से बैट्री चोरी हो जाने के संबंध में तहरीर दी। इसके आधार पर जिगना पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। पांच जनवरी को फतेह बहादुर सिंह निवासी प्रयागराज ने भी टावर से बैट्री, कॉपर प्लेट एवं कॉपर तार चोरी हो जाने की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी। जिगना थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर संदीप कुमार बिंद निवासी मुराजपुर थाना जिगना और विकास बिंद निवासी मुराजपुर थाना जिगना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।