फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमालपुर और अदलहाट पुलिस ने अलग-अलग मामलों में मंगलवार को नाबालिग को बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एक गांव निवासी पिता ने 19 अगस्त को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया कि गांव का युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाकर भाग ले गया है। किशोरी के बरामद होने के बाद विवेचना में पुलिस ने दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को लाल चौक पुलिया डबक के पास से आरोपी अनीश पुत्र कमलेश प्रसाद गिरफ्तार किया। इसी तरह से दूसरी घटना अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तीन जून को तहरीर दी थी। किशोरी के बरामद होने के बाद पुलिस ने विवेचना के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ाई। मंगलवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेरपुर निर्माणाधीन बाईपास से आरोपी वकील अहमद खान पुत्र जमशेद खान निवासी बदलगढ़ थाना सुकुल बाजार जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें