फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले सीरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को बसही खुर्द हाईवे के पास से कार से ले जाई जा रही खांसी की सीरप के साथ साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 1884 शीशी लगभग दो लाख 85 हजार कीमत की सीरप बरामद की है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में पत्रकार वार्ता कर बताया कि लालगंज थानाध्यक्ष राम नरायण राम को सूचना मिली कि कार सवार लोग बसही खुर्द हाईवे से होकर जाने वाले हैं। उनके पास कार में सीरप है। पुलिस ने बसही खुर्द गांव के पास घेरेबंदी कर कार रोककर तलाशी ली। कार के अंदर बोरे में रखी 100 एमएल की 1884 शीशी सीरप बरामद हुई। बरामद सीरप में कोडिन फास्फेट का मिश्रण पाया जाता है, जो तीव्र नशीला प्रकृति का होता है। इसका भंडारण एवं परिवहन औषधि के रूप में लाइसेंसधारक विक्रय केंद्रों पर ही किया जा सकता है । बिना लाइसेंस के इसका भंडारण व परिवहन किया जाना अवैध एवं गैरकानूनी है जो एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया सीरप भदोही से मध्य प्रदेश बेचने के लिए लेकर जा रहे थे । मांग के अनुसार लोगों को माल पहुंचा देते हैं। इससे हम लोगों को आर्थिक लाभ होता है। आरोपी रविशंकर यादव उर्फ नन्हकू निवासी मेघीपुर कैईयर मऊ नई बस्ती थाना औराई भदोही व श्याम सुंदर यादव निवासी दीनानाथपुर कैईयर मऊ नई बस्ती थाना औराई भदोही को जेल भेज दिया गया। उनके पास से बरामद कार को सीज कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार के पुरस्कार की घोषणा की गई। एसपी ने बताया कि जिले के दो दुकानों पर गलत तरीके से सीरप बेचे जाने की बात आरोपियों ने बताया है। जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें