मिर्जापुर। घंटाघर परिसर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति के नीचे बैठकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार राहुल गांधी को डराने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज आमद छोटे खान ने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए सत्याग्रह किया जा रहा है। कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी सरकार घबराई हुई है। राहुल गांधी को डरवाने की कोशिश कर रही है बीजेपी सरकार लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं। वे जनता की आवाज को उठाते रहेंगे। जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने कहा कि ने कहा कि सब के नेता राहुल गांधी हमेशा से जनता की आवाज को उठाते रहे हैं। अमिताभ पांडेय ने कहा कि बीजेपी सरकार तानाशाही कर रही है। बीजेपी सरकार राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई हुई है। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन दीपचंद जैन, कमलेश दुबे, सरूप सिंह, सैयद मुमताज, अशोक धरकार, कौशल दुबे, इश्तियाक अंसारी, अतहर अली आदि लोग उपस्थित थे