फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक घाटी में गिरने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़े मोड़ के पास बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर ट्रक सुरक्षा खाई में चला गया। इससे ट्रक घाटी में गिरने से बच गया।
विज्ञापन

बिहार के छपरा निवासी चालक उमेश राय मध्य प्रदेश के कटनी से सेना का सामान लादकर पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहे थे। बृहस्पतिवार को ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़े मोड़ के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने पर ट्रक अनियंत्रित होते देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को सड़क के किनारे बनी सुरक्षा खाई की ओर मोड़ दिया। इससे ट्रक गहरी खाई में गिरने से बच गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें