फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराया ट्रक, चालक घायल

विज्ञापन
वाराणसी शक्ति नगर रोड पर छातों के पास खड़ी ट्रक में पीछे से घुसी ट्रक। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग के हनुमान घाटी के पास बृहस्पतिवार की दोपहर में खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें ट्रक चालक केबिन में फंसकर घायल हो गया। राहगीरों के सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे ट्रक चालक इंदर यादव (30) निवासी फुलवरिया थाना अहरौरा को निकालकर कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने चालक का पैर चोट होने के कारण उसे ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सोनभद्र की तरफ से आ रहे एक ट्रक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें