ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास रविवार को शाम करीब चार बजे एक हाइवा में पीछे से आ रहे चालक ने ट्रक अनियंत्रित होने पर टक्कर मार दिया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में आजमगढ़ जिले के मखदूमपुर गांल निवासी 45 वर्षीय ट्रक चालक देवनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से पहुंचाया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि घायल ट्रक चालक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।