फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर से टकराया ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-मध्य प्रदेश फोरलेन मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के बस्तरा गांव के पास मंगलवार की रात आगे जा रहे डंपर में ट्रक अनियंत्रित होकर जा टकराया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद फोरलेन सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ट्रक में फंसे शव को बाहर निकलवा कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवां नई गढ़ी थाना क्षेत्र के संगवार गांव निवासी पुष्पराज पटेल (30) सतना से सीमेंट लादकर चंदौली जा रहे थे। मंगलवार की देर रात वे बस्तरा गांव के सामने पहुंचे थे कि ट्रक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे डंपर से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चलते सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने ट्रक में फंसे चालक के शव के केबिन काटकर बाहर निकलवाया। इसके बाद जेसीबी से वाहनों को सड़क से अलग कराया गया। इसके बाद आवागमन सुचारु हुआ। पुलिस ने शिनाख्त कर पुष्पराज के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें